जमशेदपुर, जनवरी 15 -- जमशेदपुर। झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन 16 और 18 जनवरी को बोकारो तक ही चलेगी। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 17 जनवरी को चांडिल से बदलेगा। इसस ट्रेन पुरुलिया के बजाय मुरी व गुंडा बिहार स्टेशन होकर अप डाउन करेगी।वहीं, आसनसोल मेमू ट्रेन भी 17 जनवरी को आद्रा से ही टाटानगर लौटेगी। ट्रेनों के परिचालन शिड्यूल में बदलाव करने से झारखंड और बंगाल के यात्रियों को दिक्कत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.