झाझा सिमुलतला राष्ट्रीय उच्च पथ 333 ए में डहुआ जोर पुलिया जर्जर
जमुई, मई 18 -- झाझा, नगर संवाददाता झाझा सिमुलतला राष्ट्रीय उच्च पथ 333 ए में डहुआ जोर पुलिया जर्जर है। चार पहिया मालवाहक वाहन नहीं गुजर पा रहे हैं। डहुआ जोर पुलिया जर्जर होने से मालवाहक वाहनों की रफ्तार थमी हुई है। कारोबारी और ग्रामीण हलकान है। मालवाहक वाहनों के आवागमन पर ब्रेक लग गया है तो वहीं कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इस राष्ट्रीय उच्च पथ की बदहाली से लोगों में भारी आक्रोश है। जल्द नए पुल निर्माण की मांग जोर पकड़ रही है। झाझा-सिमुलतला राष्ट्रीय उच्च पथ 333A पर स्थित डहुआ जोर पुलिया इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। पुलिया इस कदर जर्जर और खोखली हो चुकी है कि इस पर से भारी या चार पहिया माल वाहक वाहनों का गुजरना खतरे को दावत देने जैसा है। सुरक्षा के मद्देनजर इस मार्ग से भारी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.