जमुई, अप्रैल 22 -- झाझा । निज संवाददाता रेलयात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेल द्वारा झाझा,जमुई के रास्ते रक्सौल-हावड़ा के बीच भी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन निम्नानुसार किया जाएगा। उक्त जानकारी पूमरे के सीपीआरओ ने दी है।05504/03 रक्सौल-हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 05504 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 22.04.2026 एवं 26.04.2026 को परिचालित की जाएगी । रक्सौल से यह स्पेशल ट्रेन अपराह्न 04 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन सुबह 08.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 05503 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 23.04.2026 एवं 27.04.2026 को हावड़ा से पूर्वाह्न 11.30 बजे खुलकर अगले दिन तड़के 04.30 बजे रक्सौल पहुंचेगी । अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन बैरग...