जमुई, जून 20 -- झाझा । निज संवाददाता झाझा में चोरों का आतंक थमता नहीं दिख रहा है। बेखौफ हुए चोरों का तांडव ग्रामीण से लेकर झाझा शहरी क्षेत्र तक में लगभग निर्बाध रूप से जारी है। बीते चंद दिनों के अंदर भी चोरी की एक के बाद एक कई घटनाएं सामने आ चूकी हैं। सामने आए मामलों के अनुसार इलाके में स्त्रिरय चोरों का गिरोह बीते महज करीब दस दिनों के अंदर ही चोरी की छह घटनाओं को अंजाम दे देने में कामयाब रहा है। चोरी की ताजा घटना झाझा नप क्षेत्र के सोहजना पेट्रोल पंप के समीप सामने आई है। पीड़ित मनीष कुमार तीन दिनों बाद गुरुवार को जब अपने गांव योगियाटिल्हा से पेट्रोल पंप के समीप स्थित घर पहुंचे तो पाया कि मेन गेट का ताला सुरक्षित है,किंतु अंदर के सब कमरे खुले व सामान बिखरा हुआ है। देखा कि चोर छत की सीढ़ी का एस्बेस्टस तोड़कर घर से 60 हजार नकद एवं कीमती गहने स...