झाझा नप: सशक्त स्थायी समिति के तीनों सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए
जमुई, मई 30 -- झाझा । निज संवाददाता झाझा नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति हेतु शनिवार को हुए चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाली एक महिला पार्षद समेत तीनों वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। रोचक यह कि नव निर्वाचन में भी तीनों पुराने वाले चेहरों का ही 'नवीनीकरण' हुआ है,यानि पूर्व वाले सदस्य ही पुन: रिपीट हुए हैं। वैसे मु.पा संजय यादव ने उक्त नतीजों को नप क्षेत्र का सतत विकास एवं सभी पार्षदों के विश्वास का नतीजा करार दिया है। नवनिर्वाचित होने वालों में वार्ड सं.4 की पार्षद नाजिया मोहतशीम खां तथा वार्ड सं.20 के विजय कुमार एवं 21 के विपुल झा शामिल हैं। हालांकि,उक्त समिति के सदस्यों का निर्वाचन पूरे स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से कराने को ले राज्य सरकार के निर्देशानुसार निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक देख-रेख में संपन्न कराई गई थी। स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.