जमुई, मई 20 -- ​चंद्रमंडीह । निज संवाददाता बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है। ग्रिड सब स्टेशन झाझा में आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण गुरुवार, 21 मई 2026 को चकाई और इससे जुड़े आसपास के इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान उपभोक्ताओं को करीब तीन घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। ​इस संबंध में जानकारी देते हुए चकाई विद्युत विभाग के कनीय अभियंता कृष्णकांत कुमार ने बताया कि जीएसएस झाझा में लगे एक डैमेज कनेक्टर को बदलने का महत्वपूर्ण कार्य किया जाना है। भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस बेहद जरूरी है। इस मरम्मत कार्य को सुरक्षित रूप से संपन्न करने के लिए ग्रिड से जुड़े क्षेत्रों की बिजली बंद रखना अनिवार्य है।​जेई यह भी पढ़ें- चार घंटे बिजली रहेगी बाधित ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 12 बजे स...