जमुई, मई 25 -- झाझा । निज संवाददाता जमुई जिले के दशकों पुराने प्रखंड झाझा को राजस्व अनुमंडल का दर्जा दिया जाए,मुख्यमंत्री से मिलकर उक्त अनुरोध झाझा के व्यवसायी संगठनों ने किया है।संगठनों ने सीएम से उक्त अनुरोध पटना में आहूत व्यवसायी समागम के मौके पर किया। प्रदेश की खेल एवं उद्योग मंत्री सह जमुई की भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी संग समागम में पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी से रु-ब-रु हो झाझा के व्यवसायी संगठनों ने सर्वप्रथम पुष्पगुच्छ से सीएम एवं उद्योग मंत्री का अभिनंदन किया। फिर,बिहार तंबाकू,बीड़ी एंड बीड़ीपत्ता व्यवसायी संघ के अध्यक्ष प्रफुल चंद्र त्रिवेदी ने उन्हें झाझा को सबडिवीजन बनाने समेत व्यवसाय संबंधी चंद अन्य मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा। यह भी पढ़ें- शताब्दी समारोह में औद्योगिक विकास पर रखे कई...