जमुई, अप्रैल 16 -- झाझा । निज संवाददाता रेलवे ने आने वाली गर्मियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मेनलाइन के किऊल,झाझा के रास्ते सहरसा और यशवंतपुर के बीच भी एक जोड़ी स्पेशल फेयर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जानकारी देते हुए आसनसोल के पीआरओ ने बताया कि उक्त स्पेशल निम्नानुसार चला करेगी।05551 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन 16.04.2026 से 30.04.2026 तक (कुल 03 फेरे) सहरसा से गुरुवार की रात 8.25 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार की रात 10.30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। जबकि वापसी में 05552 यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल ट्रेन 19.04.2026 से 03.05.2026 तक यशवंतपुर से रविवार की सुबह 07 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार के पूर्वाह्न 11 बजे सहरसा पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- गोरखपुर-अलीपुरद्वार के बीच चलेगी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन यह ट्रेन द...