जमुई, अप्रैल 7 -- झाझा। निज संवाददाता झाझा के रास्ते आसनसोल से झांसी के बीच रेलवे ने एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। आसनसोल के पीआरओ ने बताया है कि 04185 वीजीएल झांसी-आसनसोल स्पेशल 08.04.2026 से 28.06.2026 के बीच प्रत्येक बुधवार और रविवार को वीजीएल झांसी से सुबह 09:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। जबकि वापसी में 04186 आसनसोल-वीजीएल झांसी स्पेशल 09.04.2026 से 29.06.2026 के बीच प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को सायं 5.10 बजे आसनसोल से रवाना होगी और अगले दिन शाम के 7.10 बजे वीजीएल झांसी पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान चित्तरंजन,मधुपुर,जसीडीह व झाझा समेत अन्य निर्धारित स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास,सेकंड क्लास सीटिंग, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.