जमुई, मार्च 1 -- झाझा, नगर संवाददाता झाझा के डीएम कॉलेज में विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन शनिवार को क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री दामोदर रावत की उपस्थिति में महाविद्यालय सभागार में संपन्न हुआ। युवा कार्यक्त्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय सेवा योजना नस और मेरा युवा भारत जमुई के संयुक्त तत्वावधान में विकसित भारत युवा सांसद 2026 का आयोजन महाविद्यालय में किया गया। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने "आपातकाल के 50 वर्ष- भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक" विषय पर अपने विचार रखे। इस प्रतियोगिता में आकाश कुमार अभिषेक कुमार एवं अमन कुमार तीनों डीएसएम कॉलेज झाझा के तथा केकेएम कॉलेज जमुई के सूरज कुमार एवं डीएसएम कॉलेज की सुश्री माही राज ने क्त्रमश: प्रथम द्वितीय तृतीय चतुर्थ एवं पंचम स्थान...