झाझा की बेटी तनुश्री के तबादले पर रो पड़ा कश्मीर
जमुई, सितम्बर 7 -- झाझा । शंकर किशोर सिंह जम्मू कश्मीर में आतंक के खिलाफ अभियान और आमलोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाली झाझा की बेटी आइपीएस अधिकारी तनुश्री के दूसरे राज्य स्थानांतरण की खबर से वहां की आवाम भावुक है। गृह मंत्रालय द्वारा नौ जुलाई को किए गए आइपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण में तनुश्री का भी नाम शामिल है। उनके स्थानांतरण की खबर सामने आने के बाद जम्मू-कश्मीर के लोग इंटरनेट मीडिया पर भावुक पोस्ट कर उन्हें याद कर रहे हैं। कोई उन्हें अपनी दीदी के रूप में याद कर रहा है तो कोई जांबाज और ईमानदार अधिकारी बताते हुए उनके साथ बिताए अनुभव साझा कर रहा है। तनुश्री ने वर्ष 2017 में आइपीएस अधिकारी के रूप में जम्मू-कश्मीर में सेवा शुरू की। उन्होंने सूफिया और पुलवामा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। आतंकवाद के खिलाफ अभियानों में स्त्रिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.