जमुई, मई 3 -- झाझा । निज संवाददाता सरकार एवं जिला प्रशासन की सख्त ताकीदों के बावजूद विभिन्न इलाकों से पेयजल संकट की शिकायतें आए दिन सामने आती मिल रही है। इसी कड़ी में पेयजल संकट का ताजा मामला झाझा प्रखंड की केशोपुर पंचायत के मच्छिन्द्रा, वार्ड सं.13 से सामने आया है। पेयजल संकट को ले स्थानीय ग्रामीणों द्वारा शनिवार को गांव में प्रदर्शन किए जाने की भी खबर है। तकलीफ जदा ग्रामीणों की मानें तो उनके वार्ड में नल-जल एवं चापाकल दोनों पूरी तरह ठप पड़ी हैं। जबकि उधर अत्यधिक धूप व गर्मी की वजह से अब कुएं भी सूख गए हैं। ग्रामीणों का कहना था कि ऐसे में करीब पांच सौ की आबादी वाले उनके वार्ड के लोगों की पानी की परेशानी की भयावहता को सहज ही समझा जा सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना जहां शुरू होने के एक-डेढ़ साल चलने के बाद बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.