जमुई, मई 21 -- झाझा,निज संवाददाता हर ग्रामीण पंचायत में पंचायत सरकार भवन के निर्माण की राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना झाझा प्रखंड की कई पंचायतों में अधर में लटकी है। भवन निर्माण के मामले में किसी पंचायत में जमीन विवाद का पेंच फंसा है,तो कहीं निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाने के पीछे राशि के संकट की वजह सामने आती मिली है। कुल मिलाकर उक्त वजहों की भेंट चढ़ पंचायत की सरकार के भवन की योजना कहीं कई महीनों से तो कहीं सालों से अधर में लटकी है। बाराजोर पंचायत की मुखिया के अनुसार उनकी पंचायत का पंचायत सरकार भवन के निर्माण का मामला महीनों से नहीं बल्कि बीते करीब चार सालों से जमीन विवाद के ही भंवर में फंसा है। मुखिया आएशा प्रवीण बताती हैं कि इस मुतल्लिक कई बार तमाम जिम्मेदारों को आवेदन दिया व उनसे मिले भी,पर उक्त तमाम जहमत व मशक्कत के बावजूद नतीजा ...