मोतिहारी, जून 9 -- बनकटवा। प्रखंड क्षेत्र के झाझरा के एक मजदूर की मौत गुजरात में हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रामा साह का 19 वर्षीय पुत्र सत्येन्द्र कुमार है एक वर्ष से गुजरात के मोरवी में काम करता था। 15 दिन पहले कार्य करने के दौरान 45 फीट ऊंची दीवार से गिरने से वह घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि सत्येंन्द्र का चचेरा भाई भी साथ रहता था। जब वह दीवार से गिरा था तो उसे इलाज के लिए गुजरात के एक हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से उसकी मां अनिता देवी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के दादा पहलाद साह ने बताया कि दो भाई व दो बहन में तीसरे नंबर पर था। परिवार के दयनीय स्थिति के कारण वह मजदूरी करने गया था। सरपंच रामाधार साह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को कम्पनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.