नैनीताल, फरवरी 17 -- भीमताल, संवाददाता। धारी ब्लॉक के झाजर अक्सोड़ा-मझेड़ा मोटर मार्ग में 3 करोड़ 93 लाख से डामरीकरण होगा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया झाजर अक्सोड़ा सड़क के किमी एक से मझेड़ा तक सड़क का निर्माण पूर्व में राज्य योजना के अंतर्गत किया गया था। मोटर मार्ग में डामरीकरण नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते उक्त मोटर मार्ग पर डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए पीएमजीएसवाई फेस 4 के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा गया था। डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए 3 करोड़ 93 लाख की अब स्वीकृति मिल गई है। जिसकी टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जल्द मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। इस मोटर मार्ग पर पुल निर्माण की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.