झाकोमयू समर्थकों की तिलाटांड़ में बैठक
धनबाद, जुलाई 13 -- तेतुलमारी तिलाटांड़ बस्ती में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के समर्थकों की बैठक रविवार को हुई। इसमें कोयला श्रमिकों की मूलभूत समस्याओं व उसके निदान को लेकर चर्चा की गई। बैठक के उपरांत यूनियन के जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू ने कहा कि कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी में प्रबंधन की मनमानी के कारण संडे व होली डे के नाम पर लूट मची है। प्रबंधन को चढ़ावा देने के बाद ही संडे ड्यूटी मिलती है। अगर प्रबंधन इस प्रकार की व्यवस्था को अगर समाप्त नहीं करती है तो यूनियन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। मौके पर क्षेत्रीय सचिव रौनक सिन्हा, शाखा अध्यक्ष रियाजुद्दीन अंसारी, सचिव महेंद्र रवानी, घंटु त्रिगुणायत, कुंदन कुमार रवानी, मोनू चौहान आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.