बोकारो, अप्रैल 8 -- कथारा। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव इकबाल अहमद के नेतृत्व में सीसीएल कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में परिचयात्मक बैठक नए महाप्रबंधक एकेबी सिंह के साथ की गई। सर्वप्रथम महाप्रबंधक को सम्मानित किया गया। मजदूरों से संबंधित ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गई। माइंस हॉल रोड की जर्जर स्थिति, क्वार्टरों की जर्जर स्थिति, कॉलोनी की साफ सफाई व मजदूरों का नियमित प्रमोशन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। महाप्रबंधक ने गंभीरतापूर्वक सभी मामलों को सुनते हुए जल्द से जल्द निदान करने का आश्वासन दिया। जोनल संगठन सचिव शंकर पासवान, बोकारो एवं करगली क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव पंकज महतो, गुलाम मोइनुद्दीन, मुमताज आलम, मोहम्मद नसीम, हेमू यादव, शमशेर आलम, मोहम्मद अयूब, संजय कुमार, मेघलाल महतो, नागेश्वर महतो, नितेश कुमार, सुरे...