धनबाद, जून 16 -- झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों ने कतरास क्षेत्र के प्रबंधन से नौ सूत्री मांगों पर वार्ता की। कुछ मांगों को लेकर यूनियन प्रतिनिधियों व प्रबंधन में गहमागहमी भी हुई। मांगों में धूलकण व प्रदूषण पर रोक लगाने, आउटसोर्सिंग कंपनी में 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को नियोजन देने, कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था करने, रैयत विस्थापितों को नियोजन व मुआवजे की व्यवस्था करने आदि शामिल थे। प्रबंधन ने उपरोक्त सभी को यथाशीघ्र निदान करने की आश्वासन दिया। वार्ता मे प्रबंधन की ओर से जीएम विष्णुकांत झा, एजीएम मणिकांत पांडेय, पीएम प्रशासन उमंग ठक्कर व यूनियन से बीसीसीएल जोन उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू, केंद्रीय सदस्त नकुल महतो, अनिल टुडू, रौनक सिन्हा, घंटु त्रिगुणाईत, संजय रजवार, सपन बनर्जी, सतीस भट्ट, पंकज दिनकर, रियाजुद्दीन अंसारी,...