बोकारो, जुलाई 28 -- बेरमो, प्रतिनिधि। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ढोरी प्रक्षेत्र के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के नवपदस्थापित महाप्रबंधक राजीव कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ महाप्रबंधक की परिचयात्मक बैठक की गई। प्रक्षेत्र में कोयला उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ विकास और स्थानीय मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यूनियन प्रतिनिधियों ने नए महाप्रबंधक को मजदूरों की कार्यप्रणाली, उनकी सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं से अवगत कराया। महाप्रबंधक एवं यूनियन के वरिष्ठ सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रबंधन और श्रमिक संगठन के बीच बेहतर समन्वय बनाकर काम किया जाएगा। महाप्रबंधक ने भरोसा दिलाया कि मजदूरों की जायज समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएग...