धनबाद, मार्च 19 -- तेतुलमारी स्थित मैगजीन हाउस के समीप बुधवार को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक हुई। इसमें सिजुआ क्षेत्रीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में अरविंद नोनिया को अध्यक्ष, बिंदू कुमार साहनी को उपाध्यक्ष, अजीत चौहान को सचिव, राजेश भुइयां को संयुक्त सचिव, भुनेश्वर रविदास को सह सचिव, रवि कुमार को संगठन सचिव और सुजीत सिन्हा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा 14 कार्यकारी सदस्यों का भी चयन किया गया। बैठक में उपस्थित बीसीसीएल के जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि चयनित प्रतिनिधियों को मजदूरों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना होगा और संगठन के माध्यम से उनका समाधान करना होगा। बैठक में जोनल अध्यक्ष उमा शंकर चौहान, सचिव अनिल कुमार टुडू, बाल किशुन मांझी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.