झाकोमयू की वेस्ट मोदीडीह शाखा कमेटी गठित
धनबाद, जुलाई 11 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी का शाखा कमेटी का गठन शुक्रवार को शिव मंदिर प्रांगण में यूनियन के जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू के अध्यक्षता में हुई। जबकि संचालन रौनक सिन्हा ने किया। कमेटी में अध्यक्ष रियाजुद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष कुंदन रवानी व अजीत रवानी, सचिव महेंद्र रवानी, सहसचिव भीष्म कुमार सिंह, संगठन सचिव गामा भुईयां, कोषाध्यक्ष मनोहर मांझी सहित 11 कार्यकारिणी सदस्य का चयन किया गया। यूनियन के बीसीसीएल जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू ने कहा कि चयनित प्रतिनिधि कोयला श्रमिकों की मूलभूत समस्याओं को लेकर संघर्ष कर उनके निदान की दिशा में पहल करेंगे। इस यूनियन का गठन कोयला श्रमिकों के हक व अधिकार दिलाने को लेकर किया गया है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: असंगठित मजदूरों को संगठित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.