अल्मोड़ा, फरवरी 25 -- जालली में आरएसएस की ओर से बुधवार को विराट हिन्दू सम्मेलन हुआ। इसमें भगवा ध्वज, धार्मिक झाकियों और जयघोष के साथ शोभायात्रा निकाली गई। झाकियां और कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सनातन संस्कृति की झलक दिखाई। बुधवार को हुए हिन्दू सम्मेलन में इटलेश्वर महादेव मंदिर से डांक बंगला जालली तक शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस प्रांगण में हुए कार्यक्रम में शिशु मंदिर जालली व विद्या मंदिर बग्वालीपोखर के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं की प्रस्तुतियां दीं। लोक गायक रतन कुमार ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांधा। डॉ. मनोहर कोरंगा ने हिंदू समाज की संगठन शक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया। हेमा नेगी ने मातृशक्ति की भूमिका बत...