कानपुर, फरवरी 24 -- चकेरी। मध्यप्रदेश से आए एक दुकानदार को आरोपितों ने झांसे में लेकर नकली सोना थमा दिया और पांच लाख रुपये की टप्पेबाजी कर ली। पीड़ित ने चकेरी थाने में मामले की शिकायत की है। मध्य प्रदेश के मैहर में मोहम्मद अली की दुकान है। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को मैहर में उनकी मुलाकात एक महिला व दो पुरुषों से हुई थी। जिन्होंने उन्हें सोने के जेवरात बेचने को दिया था। जेवरात बिकने के बाद आरोपितों ने कहा था कि उनके पास और सोना है। जिसे वे बेचना चाहते हैं लेकिन उन्हें सोना लेने के लिए कानपुर आना होगा। इसके बाद अली 13 फरवरी को कानपुर आए। 14 फरवरी को आरोपितों ने उन्हें रामादेवी चौराहे पर बुलाया। जहां पर उन लोगों ने उन्हें जेवरात दिए और बदले में पांच लाख रुपये ले लिए। इसके बाद पीड़ित ने सोने की जांच कराई तो वह नकली निकला। उन्होंने चकेरी था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.