बिजनौर, मार्च 17 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद के मोटाआम चौराहे पर एक वृद्ध महिला के साथ दिनदहाड़े ठगी हो गई। महिला ने हेल्पलाइन नम्बर 1076 पर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। आदर्श नगर निवासी वृद्ध महिला उर्मिला चौहान पत्नी स्व रामकुमार का आरोप है कि मंगलवार को वह रमेश नगर कालोनी निवासी अपनी मित्र के घर से वापस घर लौट रही थी। दोपहर लगभग दो बजे जैसे ही वह मोटा आम चौराहे पर पहुंची अचानक उसके साथ दो लोगों ने झांसे में लेकर उसे ठगी का शिकार बना लिया। वृद्ध महिला से कान के सोने के कुंडल, सोने की अंगूठी और 1000 रुपये लेकर फरार हो गये। महिला जब तक मामला समझ पाती वे फरार हो चुके थे। बताया कि एक व्यक्ति सफेद कपड़ों में चौराहे पर था वह उनसे बाते करने लगा। तभी एक अन्य व्यक्ति जिसने खुद को पुलिस कर्मी बताया। अपनी मां की तबीयत खराब होने की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.