संतकबीरनगर, मई 19 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खालीलाबाद क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को झांसे में लेकर गलत संबंध बनाने और वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आरोनी पर केस दर्ज किया।

घटना का विवरण खलीलाबाद क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित युवती का आरोप है कि क्षेत्र के एक कॉलेज से 16 मई 2026 को बीएससी तृतीय वर्ष प्राणि विज्ञान की परीक्षा देकर घर को निकल रही थी। फिर वह अपने दोस्त के साथ खलीलाबाद जाने लगी। आरोप है कि उसी दौरान केशराम चौधरी अपने बाइक से उसका पीछा करते हुए खलीलाबाद बाईपास तक आया। वह वहीं रुक गई और बाईपास पर 03 घंटे तक आरोपी भी बैठा रहा। उसके आगे पीछे घूम रहा था फिर वह ऑटो से घर की तरफ निकली। इस पर वह पीछा करते हुए क्षेत्र के एक चौराहे तक पहुंचा।

धमकी और आरोप पूछने पर उसका बाल खींच लिया और धमकी दे...