देवघर, अप्रैल 9 -- सारठ प्रतिनिधि सारठ थाना क्षेत्र के सारठ-देवघर मुख्य सड़क एनएच- 114 ए पर खैरबनी मोड़ के निकट सारवां थाना क्षेत्र के खरवा गांव निवासी छोटन गोस्वामी की पल्सर बाइक अज्ञात व्यक्ति झांसे में लेकर फरार हो गया। इसकी शिकायत थाने में की गयी है। पीड़ित ने कहा कि सबैजोर मोड़ अवस्थित पेट्रोल पंप में काम करता है। वहां से छुट्टी मिलने के बाद सुबह करीब 9 बजे सारठ बाजार आ रहा था। उसी दौरान खैरबनी मोड़ पर तरबूज खाने रुका था। उसी दौरान बिना नंबर की एक अपाचे बाइक सवार तीन युवक रुके। उसी प्रकार की बाइक खरीदने की बात कहते हुए पीड़ित को झांसे में लेकर टेस्ट ड्राइव की बात कह पल्सर की चाबी ले ली व सारवां की तरफ चला गया। उसी बीच अपाचे व उसपर सवार युवक भी मौके पर से फरार हो गया। उसके बाद पीड़ित परिजनों व सगे संबंधियों के सहयोग से काफी खोजबीन करने के बा...