झांसी स्टेशन में घंटेभर तक लिफ्ट में फंसे रहे सात यात्री, सेना बुलाई गई
झांसी, अप्रैल 18 -- झांसी, संवाददाता। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को प्लेटफार्म नंबर चार-पांच की लिफ्ट बंद होने से सात यात्री एक घंटे तक फंसे रहे। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन कर्मचारी पहुंचे और लिफ्ट में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश में जुटे। काफी देर तक सफलता न मिलने पर सेना को बुलाया गया। कटर से लिफ्ट का दरवाजा काट यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस दौरान एक महिला की तबीयत भी बिगड़ गई। मौके पर मौजूद डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज किया।शनिवार दोपहर करीब पौने एक बजे ग्वालियर जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर चार-पांच पर लगी लिफ्ट पर सात यात्री सवार हुए। इनमें दो महिलाएं, दो बच्चे, दो टीटी और एक व्यक्ति था। मंजू ने बताया कि लिफ्ट जैसे ही चली एक यात्री के बैग की स्ट्रिप फंस गई और सेंसर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.