अयोध्या, अप्रैल 8 -- सोहावल,संवाददाता। झांसी जनपद के समथर निवासी संत बलराम दास ने 18 दिन की पैदल यात्रा कर मंगलवार को रौनाही पहुंचे। इसके बाद अंतिम पड़ाव असम के कामख्या धाम के लिए रवाना हो गए। जनपद के रौनाही पड़ाव पर हुई मुलाकात के दौरान 21 मार्च को झांसी से मां कामाख्या धाम असम के लिए पैदल निकले संत बलराम दास ने बताया किवर्ष 2023 से वह विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए पदयात्रा कर रहे हैं। पूर्व में तीन बार महाकाल की पदयात्रा और दर्शन कर चुके हैं। सावन मास में पुनः महाकाल के दर्शन के लिए अपने घर से पदयात्रा करेगें। अभी कामाख्या धाम की लगभग 2000-2200 किलोमीटर की पद यात्रा पर हैं जो जून माह में पूर्ण होने की उम्मीद है। कामख्या धाम में दर्शन-पूजन के बाद ट्रेन से वापस अपने पैतृक गांव वापस होंगें।-------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.