बांदा, जून 6 -- बांदा। झांसी से अपनी बेटी के साथ कालिंजर किला घूमने आई एक युवती के साथ तमंचे के बल पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसपी से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि झांसी के सीपरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती शनिवार को एसपी के पास पहुंची। उसने बताया कि चार जून को वह झांसी से कालिंजर घूमने बांदा आई थी। शहर के बाबूलाल चौराहे पर कालिंजर जाने के लिए साधन का इंतजार कर रही थी, तभी वहां पर भगवानदीन नाम का व्यक्ति मिला और कहने लगा कि आपको कहां जाना है। मैंने उसे कालिंजर घूमने के बारे मे बताया। इसपर उसने कहा कि उसकी गाड़ी कालिंजर घुमाने के लिए चलती है, मैं तुम्हें 500 रुपये में घुमा दूंगा। इसके बाद उसने नरैनी के पहले नहर के पास उतार लिया। नह...