झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, मेमू अब गोविंदपुरी तक चलेगी
कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रेलवे ने गंगाघाट रेलवे ब्रिज संख्या-110 पर मेगा ट्रैफिक व पॉवर ब्लॉक के कारण पूर्व में निरस्त की गईं दो ट्रेनों को अब आंशिक रूप से बहाल किया है। पूर्व में 11109-11110 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व 64701/64702 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ चारबाग मेमू निरस्त की गई थीं। अब यात्री लोड देखते हुए नई व्यवस्था के तहत ये ट्रेनें चलेंगी। एनसीआर के सीपीआऱओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी 14 अप्रैल से 13 मई तक गोविंदपुरी स्टेशन तक चलेगी। गोविंदपुरी से लखनऊ के बीच रद्द रहेगी। इसकी रिवर्स 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई इंटरसिटी 14 अप्रैल से 13 मई तक गोविंदपुरी से चलेगी और गोविंदपुरी से लखनऊ के बीच रद्द रहेगी। यह भी पढ़ें- 14 मई से गंगा ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.