कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रेलवे ने गंगाघाट रेलवे ब्रिज संख्या-110 पर मेगा ट्रैफिक व पॉवर ब्लॉक के कारण पूर्व में निरस्त की गईं दो ट्रेनों को अब आंशिक रूप से बहाल किया है। पूर्व में 11109-11110 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व 64701/64702 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ चारबाग मेमू निरस्त की गई थीं। अब यात्री लोड देखते हुए नई व्यवस्था के तहत ये ट्रेनें चलेंगी। एनसीआर के सीपीआऱओ श​शिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी 14 अप्रैल से 13 मई तक गोविंदपुरी स्टेशन तक चलेगी। गोविंदपुरी से लखनऊ के बीच रद्द रहेगी। इसकी रिवर्स 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई इंटरसिटी 14 अप्रैल से 13 मई तक गोविंदपुरी से चलेगी और गोविंदपुरी से लखनऊ के बीच रद्द रहेगी। यह भी पढ़ें- 14 मई से गंगा ट्र...