झांसी में 13 को मनेगी बाबू जगदेव की पुण्य तिथि
बांदा, सितम्बर 3 -- बांदा। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा 'बिहार लेनिन' के शहादत दिवस पर 13 सितंबर को झांसी जिले के मऊरानीपुर में होने वाले पुण्य तिथि कार्यक्रम व समाज की एकता व मजबूती के लिए बैठक की। महोबा में हुई इस बैठक में चित्रकूटधाम मंडल उपाध्यक्ष एडवोकेट पीपी. कुशवाहा, बांदा जिलाध्यक्ष रामपाल कुशवाहा 'लाला', युवा जिला अध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा को बनाया गया। तथा रावेद्र कुमार मौर्य को जिला उपाध्यक्ष, अमित कुमार कुशवाहा महासचिव, शुभम कुशवाहा को सचिव, लखन कुशवाहा को बांदा नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में महासभा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई और ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं से मऊरानीपुर पहुंचने का आह्वान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.