झांसी, मार्च 7 -- झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में 'डौली की डोली' फिल्म जैसा मामला सामने आया है। गांव परासई में शादी के मात्र चौथे दिन दुल्हन घर से जेवर-नगदी लेकर फरार हो गई। यहीं नहीं शादी कराने वाले बिचौलिए भी गायब हो गए तो उनके मोबाइल स्वीच ऑफ। पीड़ित ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव परासई के रहने वाले उत्तम अहिरवार किसान है। उनकी काफी समय बीत जाने के बाद भी शादी नहीं हो रही थी। जिसके लिए उन्होंने कई जगह संपर्क किया। कुछ दिनों पहले उन्हें बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) से मुआवजे की रकम मिली थी। इसी के बीच पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के शिवपुरी के गांव ढाड़ के दो युवक आए और उनकी शादी कराने का वादा किया। इसके एवज में युवकों ने 60 हजार रुपए की मांग की। रुपए देने के बाद युवक शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.