झांसी में सवारियों से भरी शताब्दी बस पलटी, 16 घायल
झांसी, अगस्त 23 -- झांसी, संवाददाता। इंदौर से लखनऊ जा रही सवारियों से भरी शताब्दी बस मोंठ में मिनी स्टेडियम के पास खाई में पलट गई। हादसे में करीब 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यात्रियों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि एक शताब्दी बस रविवार को इंदौर से लखनऊ जा रही थी। बस को रसूलाबाद निवासी अजीत चला रहा था। उसके साथ हेल्पर छतरपुर निवासी मोहित शर्मा भी था। बस में करीब 40 लोग सवार थे। सुबह 6:15 बजे के करीब जैसे ही बस मोंठ कोतवाली क्षेत्र में बने स्टेडियम के पास पहुंची। तभी अचानक बस लहराते हुए सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के बाद बाद चीख-पुकार मच गई। कई यात्री घायल हो गए। सूचना पर मोंठ प्रभारी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.