झांसी, दिसम्बर 27 -- झांसी में लीवर रोगियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स ने लीवर ट्रांसप्लांट के लिए सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी शुरू की है। इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स की पहल के तहत हर महीने चौथे शनिवार को विशेषज्ञ सलाह मिल सकेगी। इसका मतलब है कि मरीजों को एक ही छत के नीचे जांच, परामर्श और फॉलो-अप की सुविधा मिलेगी। इससे लीवर रोगों के लिए उन्नत और रोगी केंद्रित उपचार के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है। इस सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी का शुभारंभ झांसी में इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स के लीवर ट्रांसप्लांट एवं एचपीबी सर्जरी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. नीरव गोयल और मेघराज मेमोरियल शरद गैस्ट्रो एंड लीवर क्लिनिक झांसी के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. शरद चंद्र की उपस्थिति में किया गया।

हिंदी ...