झांसी, दिसम्बर 6 -- झांसी, संवाददाता झांसी के प्रेमनगर में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक गांव में दबंगों ने खुलकर दबंगई की। सिगरेट पिलाने के बहाने युवक को एक घर में लेकर जाकर चप्पलों से पीटा। विरोध करने पर थप्पड़े जड़े। लातें मारीं। पैर छूने को मजबूर किया। गिड़गिड़ाने-माफी मांगने पर लाठियां बरसाईं। इससे भी मन नहीं भरा तो तमंचा अड़ाकर कपड़े उतारने को कहा। मारपीट में युवक को जातिसूचक गालियां दीं। दबंगों में से एक ने वीडियो बना लिया। इसके वायरल होने पर खुलासा हुआ। आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो 22 नवंबर को एक गांव का बताया जा रहा है। वायरल होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला पीड़ित बीते महीने 22 नवंबर को राजगढ़ में एक होटल ...