झांसी में बेकाबू हुआ सूरज, पारा 45.2 सेंटीग्रेट पार
झांसी, मई 18 -- झांसी। दो दिन पारा सूबे में दूसरे पायदान पर रहने के बाद रानी के शहर में सूरज बेकाबू हो गया। सोमवार को आकाश से मानो आग बरस रही थी। जिसमें घर, दुकान, मकान खूब तपे। अधिकतम पारा 45.2 सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। टनटनाती धूप और हीटवेट के मेल से 5 घंंटे शहर के पारा 44 डिग्री पर टिका रहा। इस बीच मकानों की छतों पर रखी टंकियों का पानी उबाल पर पहुंच गया। सोमवार सुबह 11.30 बजे से लू के थपेड़ों ने शहरियों को सहमा दिया। हीट वेब और टनटनाती धूप ने चेहरा बिना ढंके लोगों को नहीं निकलने दिया। भरी दुपहरी तंग गलियों से पॉश कॉलोनियों की सड़कें वीरान रहीं। यह भी पढ़ें- सूबे में सबसे गर्म रहा गया,पारा 44.6 पर पहुंचा बाजारों, चौक-चौराहों, प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गुजरे आठ सालों में 18 मई सबसे गर्म दर्ज की गई। बीते साल 18 मई को भी ऐसी ही गर्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.