लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। झांसी में सोमवार को बिजली दरों पर सुनवाई होगी। बिजली की नई दरें तय करने के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के दावों पर चर्चा होगी। इस दौरान बहुमंजिला इमारतों में साझा क्षेत्र में बिजली खर्च के हिसाब, स्मार्ट प्रीपेड मीटर की खामियां और बिजली दरों में बढ़तोरी के प्रस्ताव पर दक्षिणांचल और उपभोक्ताओं की बातें नियामक आयोग सुनेगा।बीती 9 मार्च से बिजली दरों पर सुनवाई हो रही है। अब तक अलग-अलग बैठकों में पश्चिमांचल, नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड, मध्यांचल और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के टैरिफ प्रस्ताव पर चर्चा हो चुकी है। सोमवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के दावों पर सुनवाई होगी। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष और राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि सोमवार को होने वाली सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.