बरेली, अक्टूबर 1 -- नवाबगंज(बरेली)। झांसी में मोबाइल का सिम बेचने गए नवाबगंज के गुलशननगर निवासी देवेंद्र(17) का दो दिन पहले बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद किशोर के परिजनों से फोन पर पांच लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे। किशोर की मां ने नवाबगंज थाने में शिकायत की थी। नवाबगंज पुलिस ने बुधवार को झांसी पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से किशोर को बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया है। वहीं, अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों से वह कार भी बरामद कर ली है, जिसमें किशोर का अपहरण किया गया था। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राकेश कुशवाहा निवासी मातवाना, गुरसराय जनपद झांसी और नीरज कुशवाह निवासी गाधीनगर, गुरसराय जनपद झांसी के रूप में हुई है। गुरुवार को किशोर को पुलिस अपने साथ नवाबगंज थाने पर ले आई, यहां किशोर से पूछताछ की जा रही है। ...