झांसी, फरवरी 19 -- धारदार हथियार से भाई की हत्या कर शव गाड़ा कईयों दिनों से गायब होने व दुर्गध आने मामला हुआ उजागर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर की पूछताछ झांसी, संवाददाता प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। मोहल्ला बिहारीपुरा में पिछले दिनों हुए विवाद में छोटे ने बडे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और शव मकान के पीछे तबेले में गाड़ दिया। कई दिनों से गायब रहने और गुरुवार देर शाम माह-ए-रमजान के पहले दिन तीखी दुर्गंध आने से जांच की गई तो राज सारा राज खुल गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव बरामद करने में जुट गई है। मोहल्ला बिहारीपुरा निवासी तारिक बेग (38) बेटा अकील पढ़ाई करता था। बीती 10 फरवरी को उसके छोटे भाई मसर्रिक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। वहीं तारिक के ग...