झांसी, फरवरी 18 -- झांसी (बरुआसागर), संवाददाता। बरुआसागर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी से युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना मोहल्ला इंदीवर नगर स्थित पुरानी सब्जी मंडी के पास हुई, जहां मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे, पत्थर, सरिया और धारदार हथियार चलने लगे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे विनोद साहू (38), निवासी इंदीवर नगर, बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके पेट में धारदार हथियार लग गया। लहूलुहान हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुआसागर ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हमले में अंशुल राय सहित अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तनाव को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.