संवाददाता, अप्रैल 12 -- यूपी के झांसी एक दिल दहला देने वाले मामला सामने आया है। जहां उल्दन थाना क्षेत्र में 12वीं की छात्रा से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप है। यह भी पढ़ें- लव ट्रैप में फंसा सिपाही, युवती ने रेप का आरोप लगाकर कराया धर्म परिवर्तन पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय छात्रा 2 अप्रैल को कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थी और लापता हो गई थी। 7 अप्रैल को उसका अर्धनग्न शव गांव के एक अनुपयोगी कुएं में मिला। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। रविवार देर रात थाना प्रभारी जेपी यादव और स्वॉट टीम प्रभारी जितेंद्र तक्खर चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर निमौनी रपटा पुल के पास दो बाइक...