झांसी, मार्च 17 -- झांसी, संवाददातासीपरी बाजार थाना क्षेत्र में एक शिक्षिका ने मंगलवार को टॉयलेट क्लीनर पीकर जान दे दी। शिक्षिका कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी और उसका इलाज भी चल रहा था। बच्चों के शोर मचाने पर घटना की जानकारी आसपास के लोगों को लगी। वे उसे अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि शिक्षिका ने आखिर जान क्यों दी।पॉश कॉलोनी अशोक सनफ्रान सिटी निवासी संजय राठौर मोंठ स्थित एक कॉलेज में प्रिंसिपल हैं, जबकि उनकी पत्नी रूपा राठौर मोंठ के ही ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। संजय राठौर मंगलवार को स्कूल चले गए। इसके बाद रूपा ने बड़ी मात्रा में टॉयलेट क्लीनर पी लिया। कुछ ही देर में हालत बिगड़ने पर घर में मौजूद बेटा और बेटी चीखने लगे। शोर सुनकर बड़ी संख्या में आसपास...