झांसी, अप्रैल 9 -- झांसी। झांसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फर्जी कंपनियां बनाकर जीएसटी में करोड़ों का घोटाला करने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। मामले में एक शातिर को धर-दबोचा। जबकि उसके साथी अभी फरार हैं। हालांकि इससे पहले एक को पुलिस ने और दबोचा था। अपर पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान ने बताया कि फर्जी गिरोह द्वारा करीब 1 करोड़ रुपए से अधिक की राजकीय क्षति पहुंचाई गई है। मामले में थाना नवाबाद पुलिस ने दिल्ली का रहने वाला वीरेन्द्र कुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी फर्मों के जरिए बिना वास्तविक इनवर्ड सप्लाई के आउटवर्ड सप्लाई दिखाकर करोड़ों का लेनदेन कर रहा था। केजे इंटरप्राइजेज के माध्यम से करीब 5.38 करोड़ रुपये का फर्जी ट्रांजैक्शन कर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का आईटी...