संवाददाता, अप्रैल 18 -- UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी में जज और कोर्ट परिसर को धमकी भरी चिट्ठी मिली। इसे लेकर पुलिस अलर्ट पर है। जज और कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चिट्ठी भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह चिट्ठी न्यायालय परिसर के ही डाकघर से भेजी गई। यह किसी शरारती तत्व की हरकत लगती है। वायरल हो रही चिट्टी में जज का नाम लेते हुए लिखा गया है-'हमारी कौम के बेगुनाह लोगों को सजा सुनाकर घर तबाह कर दिए।' चिट्ठी में कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जज को भी धमकी दी गई है। हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' वायरल हो रही इस चिट्ठी की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। अपर पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पत्र कोर्ट परिसर के डाकघर से ही भेजा गया प्रतीत हो रहा है। फिलहाल इसे किसी शरारती तत्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.