झांसी, अप्रैल 13 -- झांसी, संवाददाता बड़ागांव क्षेत्र में सोमवार दोपहर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई। धुएं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। चालक और हेल्पर ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। झांसी और पारीछा से पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पूरा ट्रक जलकर राख हो चुका था।झांसी-कानपुर हाईवे पर एक ट्रक झांसी की तरफ आ रहा था। इसमें चालक और हेल्पर सवार थे। जैसे ही बड़ागांव क्षेत्र में पहुंचे तो चालक ने ट्रक रोक दिया। इसी बीच अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और ट्रक में आग लग गई। यह भी पढ़ें- संसाधन और जागरुकता बढ़ने के बाद भी आगजनी की घटनाएं नहीं हुई कम इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाते ट्रक आग का गोला बन गया। चालक और हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं हाईटेम्प्रेचर और गर्म हवाओं की वजह से आग तेजी से फैली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.