झांसी, मई 25 -- झांसी संवाददाता रक्सा थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। तेज रफ्तार पर काबू करने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था की बाइक में आग लग गई। वहीं युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- स्कॉर्पियो के धक्के से युवक की मौत, जल गयी बाइकयुवक की पहचान रक्सा थाना क्षेत्र के पूनावली कला गांव निवासी 25 वर्षीय नितेश राजपूत अपने पिता के साथ इंडियन होम्यो प्रोडक्ट कैरी कंपनी में काम करता था। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे वह रक्सा बाजार से बाइक से अपने गांव लौट रहा था। बताया गया कि जैसे ही नितेश फ्रूटी गोदाम के पास पहुंचा, तभी करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही फॉर्च्यूनर कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी ...