झांसी, अप्रैल 18 -- झांसी। झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक 6 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, नहीं तो आग आसपास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। यह भी पढ़ें- व्यापार मंडल ने पीड़ित व्यापारी को दी आर्थिक मदद आग से अम्बिका नामदेव (चश्मा, बेल्ट, बैग), बल्लू कटारे (प्लास्टिक), राजेश अग्रवाल (जनरल स्टोर), रानू सौदागर (घड़ी, बेल्ट, चश्मा), इकबाल सौदागर (इलेक्ट्रॉनिक्स), अब्दुल रहमान (जूते-चप्पल) की दुकानें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.