झांसी, नवम्बर 24 -- कांग्रेस सब को ले डूबी, अब ममता की बारी झांसी,संवाददाता कांग्रेस सब को ले डूबी औऱ अब ममता बनर्जी की बारी है। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेलवे स्टेशन पर बिहार चुनाव को लेकर पत्रकारों से कही। वह ओरछा जा रहे थे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी को जमकर घेरा। उन्होंने कटाक्ष किया कि कांग्रेस जिसके साथ आ जाए, उसका कल्याण होना तय है। बिहार में जनता के मुद्दों की बात हो रही थी लेकिन, राहुल भैया (राहुल गांधी) एस आईआर और वोट चोरी लेकर आ गए। कांग्रेस सब को ले डूबी, अब ममता (ममता बनर्जी) की बारी है। केंद्रीय मंत्री मध्य प्रदेश के ओरछा में भगवान राम के मंदिर में रामराजा दरबार में मंगलवार को भगवान राम और जानकी का विवाह उत्सव मनाया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.