झांसी, जुलाई 26 -- झांसी। मध्यप्रदेश के दतिया में विधान सभा उपचुनाव के लिए मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में शामिल होने के बाद झांसी आए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा। उन्होंने बताया कि वे निवाड़ी और ओरछा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। दतिया उपचुनाव में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव झांसी पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...